26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत – चालक फरार…

HomeChhattisgarhतेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत –...

Date:

रायपुर: 09 अप्रैल 2025 (एडमिन)

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना तेलीबांधा चौक के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के खबरों के साथ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...