22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अमृतधारा जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: दो अधिकारियों की डूबने से मौत, रेस्क्यू टीम ने शव निकाले बाहर…

HomeChhattisgarhअमृतधारा जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: दो अधिकारियों की डूबने से मौत, रेस्क्यू...

Date:

मनेन्द्रगढ़: 08 अप्रैल 2025 (प्रवीण)

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में सोमवार को पिकनिक मनाने पहुंचे दो अधिकारियों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अधिकारी नहाने के दौरान जलप्रपात के तेज बहाव में बह गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक अधिकारी हल्दीबाड़ी माइंस में अंडर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के दोस्तों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नागपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों अधिकारी नहाने के दौरान जलप्रपात के गहरे और तेज बहाव वाले हिस्से में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

गौरतलब है कि अमृतधारा जलप्रपात मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर एक 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हुई थी।

पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और साथ ही लोगों से जलप्रपात में सतर्कता बरतने की अपील की है।

बने रहिये www.swatsntrachhattisgarh.com पर।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related