22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

20 साल पुराने धान घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला: 17 दोषियों को सजा, नगर पालिका अध्यक्ष के रिश्तेदार भी शामिल…

HomeChhattisgarh20 साल पुराने धान घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला: 17 दोषियों...

Date:

रामानुजगंज: 08 अप्रैल 2025

जिले में 20 वर्ष पूर्व हुए बहुचर्चित धान खरीदी घोटाले पर अब अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। वर्ष 2003-04 में कामेश्वरपुर और रामचंद्रपुर सहकारी समितियों में हुई धांधली के मामले में जिला न्यायालय ने 17 दोषियों को तीन-तीन साल की सजा और 500-500 रुपये का जुर्माना सुनाया है।

गौरतलब है कि इस घोटाले में किसानों से धान खरीदा गया था, लेकिन उसका भुगतान आरोपियों के खातों में किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कागजों पर ही फर्जी धान खरीदी दिखाई गई थी और सरकारी धन का गबन किया गया। आरोपियों में रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सगे भाई और चाचा भी शामिल हैं। इस प्रकरण में कलेक्टर के आदेश पर फूड विभाग द्वारा जांच कर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पहले 2018 में भी दोषियों को सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्होंने ऊपरी अदालत में अपील की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। न्यायालय के इस फैसले को जनता ने स्वागत योग्य बताया है, और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

“देर है, पर अंधेर नहीं” — अदालत के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि न्याय भले ही विलंबित हो, लेकिन कभी नकारा नहीं जाता।

ख़बरें और भी…www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related