16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ने महापौर मीनल चौबे से की सौजन्य भेंट…

HomeChhattisgarhएडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ने महापौर मीनल चौबे से की सौजन्य भेंट...

Date:

रायपुर: 06 अप्रैल 2025

रायपुर एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे से शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के संरक्षक शिवाजी मथानी और वरिष्ठ सदस्य अजय जैन के नेतृत्व में यह भेंटवार्ता नगर निगम मुख्यालय में सम्पन्न हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर नगर विकास और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह, महासचिव अफसर खान, राजेश दुग्गड़, इंदिरा जैन, मनमोहन पारख, प्रबोध जैन, विजय घोष, वैभव जैन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन का उद्देश्य विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को एक मंच प्रदान करना तथा जनसंपर्क और सूचना तंत्र को सशक्त बनाना है। एसोसिएशन ने नगर निगम के साथ सहयोग की भावना से कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...