20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ट्रंप और मस्क के खिलाफ अमेरिका में ज़बरदस्त विरोध, ‘हैंड्स ऑफ’ रैली से गूंजे 50 राज्य…

HomeInternationalट्रंप और मस्क के खिलाफ अमेरिका में ज़बरदस्त विरोध, ‘हैंड्स ऑफ’ रैली...

Date:

वॉशिंगटन: 06 अप्रैल 2025
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ‘हैंड्स ऑफ’ नामक इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन ने एक साथ अमेरिका के सभी 50 राज्यों, कनाडा और मेक्सिको तक अपनी गूंज पहुंचा दी है। प्रदर्शनकारी ट्रंप की नीतियों, एलन मस्क के राजनीतिक प्रभाव और हालिया आर्थिक फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस विरोध की चिंगारी सरकारी नौकरियों में हो रही छंटनी, बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, मानवाधिकार उल्लंघन और टैरिफ नीतियों से उपजे गुस्से से भड़की है। इस विशाल विरोध प्रदर्शन में 150 से अधिक संगठनों ने भाग लिया, जिनमें नागरिक अधिकार समूह, श्रमिक संघ, LGBTQ+ समुदाय, पूर्व सैनिक, वकील और चुनाव कार्यकर्ता शामिल हैं।

राजधानी वॉशिंगटन डीसी से लेकर ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निवास तक प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में पोस्टर लिए, नारे लगाते हुए लोग ‘हैंड्स ऑफ’ मुहिम के तहत सड़कों पर उतरे और इसे “आधुनिक इतिहास में सत्ता हथियाने की सबसे बेशर्म कोशिश के खिलाफ जनप्रतिक्रिया” बताया। प्रदर्शनकारी ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के विरोध में मुखर हैं। उनका कहना है कि देश को एकतरफा फैसलों और सत्ता के केंद्रीकरण की ओर धकेला जा रहा है, जिससे आम जनता का भरोसा लोकतंत्र से उठता जा रहा है।

इस रैली को अमेरिका में आगामी चुनावों से पहले नागरिक चेतना और जनसत्ता की एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...