कवर्धा पुलिस ने 4 किलो सोना बरामद किया, दो सेल्समैन हिरासत में…

HomeCHHATTISGARHकवर्धा पुलिस ने 4 किलो सोना बरामद किया, दो सेल्समैन हिरासत में...

Date:

कवर्धा : 03 अप्रैल 2025 (संजीव पाण्डेय )

कवर्धा: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद किए गए आभूषणों में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र, चैन, बिंदिया, नथ और अन्य सोने के जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपये नकद और कार भी जब्त की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जब्त किया गया सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा दुकानों में सप्लाई के लिए भेजा गया था। हालांकि, हिरासत में लिए गए सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और जीएसटी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके हैं।

पुलिस कर रही गहन जांच:

सोने की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन से पूरी रात की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह सोना वैध तरीके से खरीदा गया था या किसी अवैध गतिविधि से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस दोनों सेल्समैन से कड़ी पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

ख़बरों से रहें अपडेट : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...