सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ की ग्रैंड रिलीज …

HomeENTERTAINMENTसलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' की ग्रैंड रिलीज ...

Date:

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ की ग्रैंड रिलीज में बस कुछ घंटे ही बचे हैं | भाईजान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइडेट हैं | फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, सत्यराज जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं | यह फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादॉस और सलमान खान के बीच का पहला कोलैबोरेशन भी है और यही बात इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बनाती है | तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान की यह फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है |

सिकंदर एडवांस बुकिंग:
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 29 मार्च शाम 7 बजे तक ‘सिकंदर’ की 19203 शो के लिए लगभग 2,65347 टिकटें बिक चुकी है | एडवांस बुकिंग के मुताबिक, सिनेमाघरों में अब तक ‘सिकंदर’ ने करीब 7.79 करोड़ रुपये की कमाई की है | वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ‘सिकंदर’ ने 15.13 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं |

‘सिकंदर’ 2025 में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है | अब तक एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सबसे ज्यादा स्थान पर छावा है, जिसने 13.79 करोड़ रुपये कमाए हैं | दूसरी ओर, ‘सिकंदर’ 2025 में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने 7.79 करोड़ रुपये कमाए हैं |

ट्रेड एनालिस्टों के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘सिकंदर’ पहले दिन दिन अच्छी शुरुआत करती है | हालांकि ‘टाइगर 3’ जैसी ओपनिंग करना थोड़ा मुश्किल है | सलमान खान की नई फिल्म पहले दिन 28 से 32 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है | अनुमान है कि इसकी कमाई टाइगर 3 के पहले दिन के कलेक्शन से कम होगी | हालांकि यह उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पहले दिन के कलेक्शन से बेहतर हो सकती है | दरअसल, 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद से सलमान को सिनेमाघरों में कोई क्लीन हिट नहीं मिली है | ऐसे में भाईजान को जीत की सख्त जरुरत है | खासकर तब जब उन्होंने अपने स्टारडम और करियर के गिरते ग्राफ के बारे में सालों तक निगेटिव कमेंट्स का सामना किया है |

‘सिकंदर’ के लिए प्लस प्वाइंट इसकी रिलीज डेट है | यह फिल्म रविवार को रिलीज हो रही है | साथ ही फेस्टिव सीजन का मौका भी है | ऐसे में सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर सकती है |

सलमान की फिल्में ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के लिए जानी जाती हैं | चूकिं, ‘सिकंदर’ रविवार को रिलीज हो रही है, इसलिए इसे ऑन-द-स्पॉट बुकिंग का फायदा मिलेगी, साथ ही, इसके सामने कोई बड़ी हिंदी फिल्म नहीं है, तो ‘सिकंदर’ को भी इसका फायदा मिल सकता है |

‘सिकंदर’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है | फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट है | ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं | फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मायाराम सुरजन हाल में आज हिंदी सुमधुर गीतों की महफिल, संगीत प्रेमियों के लिए खास होगी शाम…

मनोरंजन / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के...

रायपुर में आज 28 जुलाई को ‘गीत गाता चल’ म्यूज़िकल ग्रुप आयोजित करेगा संगीतमय संध्या…

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में संगीत प्रेमियों के लिए 28...