24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर डकैती करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी…

HomeChhattisgarhसेवानिवृत्त शिक्षिका के घर डकैती करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की...

Date:

सक्ती: 23 मार्च 2025 (संवाददाता)

सक्ती। डभरा थाना क्षेत्र के फगुरम चौकी अंतर्गत ग्राम भाटा में सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर घुसकर डकैती करने वाले गिरोह के चार नकाबपोश आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 फरवरी की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच की है, जब अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट को अंजाम दिया था।

हथियार दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षिका रोशनी बाई के घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने कट्टा और चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, लैपटॉप और नगदी लूटकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

बिहार-गुजरात तक पहुंची पुलिस, चार आरोपी दबोचे

पुलिस की अलग-अलग टीमों को बिहार, गुजरात, रायगढ़ और रायपुर भेजा गया। गहन जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान इस प्रकार है—

  1. दीपेश उर्फ रोहित महतो (गोवार धर्मपुर, थाना बाड़, जिला पटना, बिहार)
  2. विक्रम उर्फ कट्टा दिवाकर (चकसमिया, थाना सम्यकगढ़, जिला पटना, बिहार)
  3. रंजन कुमार साव (सैदपुर, थाना बाड़, जिला पटना, बिहार)
  4. रेवती कुमार चौहान

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस डकैती में स्थानीय और बाहरी अपराधियों का गठजोड़ सामने आया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना में प्रयुक्त सफेद इनोवा गाड़ी भी जांच के दायरे में है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इससे अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसी जा सकेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...