16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में छापेमारी: कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल और गांजा बरामद, 3 जेल प्रहरी निलंबित…

HomeChhattisgarhAmbikapurअंबिकापुर सेंट्रल जेल में छापेमारी: कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल और...

Date:

अंबिकापुर: 21 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल और गांजा बरामद होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस लापरवाही के मद्देनजर जेल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से तीन जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है।

अचानक छापेमारी में बड़ा खुलासा:
सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर और एसपी योगेश पटेल 17 मार्च को अंबिकापुर सेंट्रल जेल के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जेल के उच्च सुरक्षा वार्ड में अचानक दबिश दी, जहां दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू और दुर्ग के कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली की बैरक में तलाशी ली गई। जांच में टॉयलेट सीट के अंदर मोबाइल फोन और गांजा छिपाकर रखा हुआ मिला।

महादेव सट्टा ऐप से जुड़ा अपराधी भी शामिल:
गौरतलब है कि दीपक नेपाली महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में रायपुर जेल से चार महीने पहले अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। वहीं, सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के पास से भी मोबाइल और नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

प्रहरी निलंबित, जेल प्रशासन पर सवाल:
इस बड़ी लापरवाही पर सख्त कदम उठाते हुए जेल प्रशासन ने तीन जेल प्रहरियों को तत्काल निलंबित कर दिया। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों ने जेल में सुरक्षा कड़ी करने और प्रहरियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

जेल प्रशासन पर उठे सवाल, होगी विस्तृत जांच:

इस घटना के बाद जेल के भीतर माफिया और अपराधियों के बीच बाहरी संपर्क को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और आगे भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...