23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दंतेवाड़ा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक पर था 2 लाख का इनाम…

HomeChhattisgarhदंतेवाड़ा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक पर था 2 लाख...

Date:

दंतेवाड़ा: 19 मार्च 2025 (भूषण राव)

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत दो नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से एक नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इनामी नक्सली ने टेका हथियार:

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से एक सूपा डीएकेएमएस अध्यक्ष रह चुका है, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा, टेमो उर्फ हेमसिंह ठाकुर नामक नक्सली ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ये दोनों बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और दंतेवाड़ा-बीजापुर की सीमा पर नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।

सुकमा में BGL और विस्फोटक बरामद:

इधर, सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दंतेशपुरम जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह विस्फोटक भेज्जी थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी पर छिपाकर रखा था, जिसे जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

लोन वर्राटू अभियान से बढ़ रही आत्मसमर्पण की संख्या:

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा पुलिस का लोन वर्राटू अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई इनामी नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...