31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

व्यापार विहार में सेंट्रल GST टीम की बड़ी कार्रवाई, ड्रायफ्रूट व्यापारियों में हड़कंप…

HomeChhattisgarhBILASPURव्यापार विहार में सेंट्रल GST टीम की बड़ी कार्रवाई, ड्रायफ्रूट व्यापारियों में...

Date:

बिलासपुर: 19 मार्च 2025 (भूषण )

न्यायधानी के व्यापार विहार में सेंट्रल जीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रायफ्रूट थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई कर चोरी और अनियमितताओं की जांच के तहत की गई, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जीएसटी टीम ने गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफ्रूट के दुकानों और गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की और इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर, बिल-बाउचर आदि जब्त किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कर चोरी और व्यापारिक लेन-देन में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कितने बड़े पैमाने पर कर चोरी हुई है।

व्यापारियों में चिंता, अन्य प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में

इस छापेमारी के बाद व्यापार विहार के अन्य व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। कई व्यापारियों को डर है कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है। कर विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जब्त दस्तावेजों का विश्लेषण कर रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...