24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

भारत से भूटान तक पहली रेल लाइन का फाइनल सर्वे पूरा …

HomeASSAMभारत से भूटान तक पहली रेल लाइन का फाइनल सर्वे पूरा ...

Date:

गुवाहटी : 02 मार्च 2025 (SC टीम)

भूटान के गेलेफू शहर से असम के कोकराझार के बीच नई रेलवे लाइन सीमा पार संपर्क और पड़ोसी राज्य असम के साथ द्विपक्षीय संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने शनिवार को कहा कि रेलवे इस परियोजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और असम के जरिये भारत और भूटान के बीच रेल संपर्क स्थापित करने के लिए अंतिम स्थानिक सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है| रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित एडवांटेज असम 2.0 निवेश और अवसंरचना शिखर सम्मेलन के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे पड़ोसी देशों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए कई नई रेलवे परियोजनाओं पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है | एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, “इस दृष्टिकोण के साथ, असम को भूटान से जोड़ने वाली कोकराझार से गेलेफू तक नई रेलवे लाइन प्रस्तावित की गई है, ताकि सीमा पार संपर्क में सुधार हो और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया जा सके.”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related