20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पंचायत चुनाव में एक ही परिवार के चार सदस्य बने पंच, सरपंच, जनपद एवं पंचायत सदस्य …

HomeChhattisgarhपंचायत चुनाव में एक ही परिवार के चार सदस्य बने पंच, सरपंच,...

Date:

मुंगेली : 02 मार्च 2025 (SC टीम )

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मुंगेली जिले के ग्राम मानिकपुर से एक अनोखी मिसाल सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्य पंचायत के चार प्रमुख पदों पर निर्वाचित हुए हैं। इस अभूतपूर्व परिणाम ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है।

दरअसल ग्राम मानिकपुर के भास्कर परिवार ने पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस परिवार से धरमीन बाई भास्कर को पंच, दिलीप भास्कर को सरपंच, मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य और शांति देवचरण भास्कर को जिला पंचायत सदस्य चुना गया है। इन सभी की जीत भारी मतों के अंतर से हुई है, जिससे उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें भास्कर परिवार पिछले तीन दशकों से राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 1995 में द्रोपदी रिखीराम भास्कर ने सरपंच पद संभाला था, उसके बाद 2000 में गौकरण भास्कर को सरपंच चुना गया। 2005 में दिलीप भास्कर पंच बने और 2010, 2015, 2020, और अब 2025 में लगातार चौथी बार सरपंच चुने गए हैं। मनीता दिलीप भास्कर 2015 में पहली बार जनपद पंचायत सदस्य बनी थीं और इस बार फिर उन्होंने यह सफलता दोहराई। वहीं, शांति देवचरण भास्कर पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं और उन्होंने 17,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। अबकी बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामने आई हैं। ऐसा माना जाता है कि मुंगेली जिले के मानिकपुर गांव के उक्त भास्कर परिवार क्षेत्र के गांव समाज विशेष के लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े हुए,जिसका नतीज़ा भी चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है।

जिला पंचायत मुंगेली के जिला पंचायत क्षेत्र मनोहरपुर से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी शांति देवचरण भास्कर 17 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर पूरे प्रदेश में चर्चा में है। यही वजह है कि, इतिहास में इतने लंबे अंतर से आज तक जिला पंचायत में शायद ही कोई विजयी हुआ होगा। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर पूरे छत्तीसगढ़ में इतने अंतर से कोई प्रत्याशी चुनाव जीतकर सामने आया हो। यही वजह है कि खुद उपमुख्यमंत्री ने इस जीत की जमकर सराहना की है और चर्चाओं में है कि इस जीत का तोहफा भाजपा उन्हें जिला पंचायत के शीर्ष पद में बैठाकर दे सकती है।

(ख़बरें और भी…)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...