कांकेर सांसद के काफिले के वाहन से बाइक की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत…

HomeCHHATTISGARHकांकेर सांसद के काफिले के वाहन से बाइक की भिड़ंत, 3 युवकों...

Date:

कांकेर: 25 फरवरी 2025

कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन से बाइक सवार तीन युवक भिड़ गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों की इलाज के दौरान जान चली गई।

पुलिस अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट सोमवार रात को अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोड़गांव गांव के पास हुआ। सांसद भोजराज नाग का काफिला पोटगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सांसद के काफिले में शामिल एसयूवी सड़क पर मवेशियों से बचने की कोशिश में गलत दिशा में जा रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

सांसद भोजराज नाग ने घायल युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया । लेकिन इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी के रूप में हुई है । पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जॉइन व्हाट्सएप्प ग्रुप: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: टीवी खरीदने जा रहे दो दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स: पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने...

कोल लेवी घोटाले में नया मोड़: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर ईओडब्ल्यू के बड़े दावे, 17 जुलाई तक रिमांड…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स: कोल लेवी घोटाले में पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल...