18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मोवा ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार देख भड़के मंत्री ईई से पूछा- कभी ओवरब्रिज बनाए हो या नहीं,मुख्य अभियंता को तीन दिन में देना होगा जांच रिपोर्ट…

HomeChhattisgarhमोवा ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार देख भड़के मंत्री ईई से पूछा- कभी ओवरब्रिज...

Date:

रायपुर : 11 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मोवा ओवरब्रिज की गड़बड़ी की खबर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव ने लोगों के सामने ही अफसरों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) से यहां तक पूछा कि कभी ओवरब्रिज बनवाए हो या नहीं। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद मंत्री शुक्रवार शाम मोवा ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने मौके पर ही जांच टीम का गठन कर दिया। इसकी जांच मुख्य अभियंता करेंगे। जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर सौंपनी है। रिपोर्ट में जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। पीडब्ल्यूडी ने मोवा-सड्‌डू की तरफ से आने वाली लेन से आवाजाही शुक्रवार से ही बंद कर दिया है। विधानसभा की तरफ से आने वालों को अंडरब्रिज से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज का डामरीकरण दोबारा होने के बाद इसे खोला जाएगा।

मंत्री ने पूछा-ठेकेदार कौन है? तभी अफसरों ने पप्पी जाधवानी को आगे किया। मंत्री ने चिल्लाते हुए कहा- ऐसे ही काम करते हो क्या? डामर का टेम्प्रेचर कम है या ज्यादा, कौन चेक करता है? शहर के प्राइम लोकेशन के काम में ऐसी लापरवाही? मटेरियल की जांच कौन करता है? ठेकेदार ने जबाव दिया कि रात के चलते गड़बड़ी हो गई। तुरंत मंत्री ने कहा- रात-दिन का बहाना नहीं चलेगा। जवाबदारी तुम्हारी है। ठेकेदार ने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी और कहा, सर दोबारा डामरीकरण ठीक से कर दूंगा? मंत्री ने फिर डांटते हुए कहा- एहसान नहीं करोगे दोबारा ठीक करके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...