20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रनवे में खराबी के कारण बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट दो घंटे हवा में रही, यात्री घबराए…

HomeChhattisgarhरनवे में खराबी के कारण बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट दो घंटे...

Date:

रायपुर : 11 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दिल्ली में छाए कोहरे की वजह से वहां से आने वाली उड़ानें 10 घंटे तक लेट रहीं। इसका सीधा असर शुक्रवार को रायपुर एयरपोर्ट पर पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी टॉवर के कुछ सिस्टम में खराबी आ गई। इसके साथ ही शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद रनवे में खराबी आ गई। सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली फ्लाइट को रायपुर उतरना था, लेकिन रनवे में खराबी की वजह से इस फ्ला​इट को भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। रात में करीब 9:30 बजे बेंगलुरु से आई फ्लाइट भी रनवे पर नहीं उतर पाई। विमान दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। जिसके कारण विमान में सवार 72 यात्रियों की जान हलक में रही। बाद में कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट अब शनिवार को सुबह करीब 7 बजे आएगी। आम तौर पर रायपुर एयरपोर्ट रोज रात 10 बजे तक ही खुला रहता है, लेकिन रनवे में खराबी के बाद इसे रातभर खोला रखा गया।

खराबी की वजह से शुक्रवार को करीब आधा दर्जन उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसमें दिल्ली की दो, मुंबई की दो, हैदराबाद की एक और कोलकाता की एक फ्लाइट शामिल है। बाकी को आठ से 12 घंटे बाद ही लैंडिंग की अनुमति दी गई। इंडिगो एयरला​इंस की दिल्ली-रायपुर-दिल्ली फ्लाइट (6ई2092) को दिल्ली में छाए घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया। इस विमान को दोपहर 3.35 बजे रायपुर पहुंचना था। विमान के रद्द होने की सूचना देर से दी गई। इस वजह से यात्रियों का एयरलाइंस वालों से विवाद भी हुआ। इंडिगो एयरलाइंस की शाम को आने वाली दिल्ली फ्लाइट (6ई2274) को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। यह रात 2:25 को रायपुर पहुंची। इससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट (6ई7248) को भी करीब तीन घंटे बाद लैंडिंग की अनुमति दी गई। राज्य बनने के बाद यह रनवे में तकनीकी खराबी का यह पहला मामला है। दिल्ली की एक फ्लाइट रात 2:25 के बाद लैंड कर पाई।

दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी परेशान हुए। रनवे में खराबी की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6ई2047) को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह मुंबई-रायपुर फ्लाइट (6ई2371) को भी लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। इन दोनों फ्लाइटों को भी नागपुर डायवर्ट किया गया। देर रात ये विमान वापस आए।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...