ओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 35 हिरासत में; पूर्व CM ने लिखा सीएम साय को पत्र…

HomeCHHATTISGARHओडिशा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 35 हिरासत में; पूर्व CM...

Date:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली और सांकरा पुलिस ने ओडिशा के पूर्व मंत्री नबा दास के बेटे विशाल दास समेत तकरीबन 35 लोगों को रात हिरासत में लिया है | हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है | कहा जा रहा है कि इसमें  सरपंच, समिति के सदस्य और पंच शामिल हैं, जो आज किरमिरा ब्लॉक अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले थे, इसे लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है |

मामले को लेकर ग्राम पंचायत बनपाली ओडिशा के सरपंच तपी मरैई का कहना है कि वे और उनके साथी सरायपाली घूमने आए थे |  लेकिन रात करीब 11 बजे ओडिशा के लैकेरा पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया | इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया | इस मामले पर बीजेडी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है | उनका आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है |

मामले को लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महासमुंद में ओडिशा के कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में पत्र लिखा है | उन्होंने लिखा कि आज सुबह 10.30 बजे ब्लॉक परिसर में अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेना था, सदस्य इसमें शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें ओडिशा के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे विशाल दास के साथ कल आधी रात से हिरासत में रखा गया है | मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस पर गौर करें और उन्हें तुरंत रिहा करवाएं और ओडिशा सीमा पर जाने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें, हिरासत में लिए गए लोगों में कईं महिला सदस्य हैं |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...