29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सूरजपुर: अज्ञात वाहन ने महिलाओं से भरी ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, ऑटो चालक सहित 10 गंभीर…

HomeChhattisgarhसूरजपुर: अज्ञात वाहन ने महिलाओं से भरी ऑटो को मारी जोरदार टक्कर,...

Date:

सूरजपुर: 31 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

सूरजपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ  है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है वही ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। दरअसल सूरजपुर के बरोल गांव से दशक्रम कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गांव से महिलाएं ऑटो में सवार होकर गई हुई थी और जब कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट  रही थी।

तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वही इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय सूरजपुर उपचार के लिए लाया गया। 

आरोपी चालक वाहन लेकर फरार :

जहां डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद 10 गम्भीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लियर  रेफर कर दिया है। बरहाल इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है वहीं सड़क हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...