26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

खाद्य विभाग ने काशी एग्रो फूड्स में की बड़ी कार्यवाई, 2500 किलो नकली पनीर किया जब्त… 

HomeChhattisgarhखाद्य विभाग ने काशी एग्रो फूड्स में की बड़ी कार्यवाई, 2500 किलो...

Date:

रायपुर: 31 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के राजधनी रायपुर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाई की है।  दरअसल नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री ने छापे मारी की है। बताया जा रहा है कि काशी एग्रो फूड्स में पिछले चार महीने से संचालित हो रही थी। जहां से खाद्य और औषधि प्रशासन ने छापा मारकर नकली पनीर बनाने वाली फैक्टी का भंडाफोड़ किया। इस फैक्ट्री से 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया गया है। जहां पर पनीर बनाने के लिए खतरनाक केमिकल के साथ मिल्क पावडर, पॉम आयल और वनस्पति घी का प्रयोग किया जा रहा था। 

यह गोरखधंधा चार माह से चल रहा था। खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने काशी एग्रो फूड्स में धावा बोला। फैक्ट्री का संचालन उत्तर प्रदेश, आगरा निवासी शिवम गोयल नाम का व्यक्ति कर रहा था। प्रशासन विभाग जब छापे की कार्रवाई करने पहुंची तब भी पनीर बनाने का काम चल रहा था। विभागीय अफसरों की निगरानी में पहले से तैयार पनीर को जब्त कर लिया है। छापे की कार्रवाई विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार के निर्देशन में सहायक आयुक्त   नितेश मिश्रा, मोहित बेहरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर और स्टाफ ने की है।

स्टाक रजिस्टर मेंटन नहीं अपामार टीम ने फैक्ट्री संचालक से स्टाक रजिस्टर दिखाने की मांग की लेकिन वहां किसी भी तरह का स्टाक रजिस्टर नहीं मिला। टीम को मौके पर जानकारी मिली है। उसके मुताबिक नकली पनीर 10 से 15 के भीतर तैयार किया गया है। और हर माह पांच से सात हजार किलो नकली पनीर बनकर बाजार में खपाने का काम कर रहा था।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...