20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जबरदस्त पड़ेगा कोहरा, विजिबिलिटी रहेगी जीरो, चलेगी शीतलहर…

HomeChhattisgarhजबरदस्त पड़ेगा कोहरा, विजिबिलिटी रहेगी जीरो, चलेगी शीतलहर...

Date:

रायपुर : 20 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दिसंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है. अब सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है. पारा तेजी से गिरने लगा है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है. इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है |

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से गहरा दबाव बनने लगा है. जो दक्षिण भारत की तरफ बढ़ रहा है. इससे छत्तीसगढ़ , ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. इसका असर बिहार और उससे सटे झारखंड में भी देखने को मिलेगा. बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो यहां भी कोहरे की धुंध देखी जा रही है. वहीं, प्रदूषण भी इसका बड़ा कारण है. कोहरे की धुंध के चलते कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रहेगी |

बता दें, देश के कई राज्यों में भी न्यूनतम टेम्परेचर 3 डिग्री. तक गिर गया है. विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कमोबेश यही हाल रहने वाला है. अगले चार-पांच दिनों में पारा तेजी से गिरेगा. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में तापमान 3 से 6 डिग्री. तक पहुंच सकता है.

विभाग ने शीतलहर की दी चेतावनी
आईएमडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ जगह शीतलहर चलेगी. इससे सर्दी और बढ़ेगी. वहीं राजस्थान में भी शीत लहर चलने की बात कही गई है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेजी से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. वहीं, कुछ स्थानों में पारा भी पड़ सकता है.

ऑरेंज अलर्ट जारी
घने कोहरे को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंगलवार 24 दिसंबर तक देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाएगा. इससे आमजन जीवन को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. बात दक्षिण भारत की करें तो यहां बारिश की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश होगी. विभाग ने कहा कि साल 2024 के जाते-जाते इन राज्यों में भारी बारिश होगी |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...