रायपुर : 20 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क)
नगर निगम रायपुर के 70 वार्डो का हुआ आरक्षण, मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी |नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जिसमें 23 ओबीसी 9 एससी और 3 वार्ड को एसटी के लिए आरक्षित किया गया है | रायपुर नगर निगम के मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी | 23 ओबीसी में से 8 महिलाओं के लिए ऐसे ही 9 एससी वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है | 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व है | बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है | आरक्षण प्रक्रिया में मेयर नेता प्रतिपक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया |
वार्डों का आरक्षण: आरक्षण की प्रक्रिया के बाद नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और नगर निगम के मेयर का कहना है कि पार्टी जो आदेश करेगी उस आदेश का पालन हम करेंगे | अगर हमारे वार्ड आरक्षित हो गए हैं तो हम दूसरे वार्ड से भी पार्षद का चुनाव लड़ सकते हैं | तय पार्टी करेगी कि हम चुनाव लड़ेंगे या नहीं. मेयर का कहना है कि 1 वार्ड चला गया तो कोई बात नहीं मैं नगर निगम रायपुर का महापौर हूं | 70 वार्डों में से कहीं भी चुनाव लड़ सकता हूं लेकिन यह पार्टी तय करेगी कि आगे क्या करना है |

”पार्टी कहां लड़ाएगी पार्टी तय करेगी”: वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया में कई दिग्गज के वार्डो का समीकरण बिगड़ गया है | मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड जो की मेयर एजाज ढेबर का वार्ड है जो आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है | नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है | ब्राह्मण पारा, कंकाली पारा ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है | भाजपा पार्षद और प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है | पंडित दीनदयाल वार्ड से कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा पार्षद हैं उनके वार्ड भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है |
वार्डों के आरक्षण की सूची :
- वार्ड नंबर 1 वीर सावरकर नगर – सामान्य
- वार्ड नंबर 2 पंडित जवाहरलाल नेहरू – SC
- वार्ड नंबर 3 संत कबीर दास – SC
- वार्ड नंबर 4 यति यतनलाल – सामान्य
- वार्ड नंबर 5 बंजारी माता – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 6 वीरांगना अवंती बाई – SC
- वार्ड नंबर 7 कुशाभाव ठाकरे – सामान्य
- वार्ड नंबर 8 महात्मा गांधी – ओबीसी
- वार्ड नंबर 9 पंडित मोतीलाल नेहरू – सामान्य
- वार्ड नंबर 10 रानी लक्ष्मीबाई – सामान्य
- वार्ड नंबर 11 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर – सामान्य
- वार्ड नंबर 12 काली माता – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 13 राजीव गांधी – सामान्य
- वार्ड नंबर 14 रमन मंदिर – ओबीसी
- वार्ड नंबर 15 कन्हैयालाल बाजारी – OBC
- वार्ड नंबर 16 वीर शिवाजी – ओबीसी
- वार्ड नंबर 17 ठक्कर बापा – ओबीसी
- वार्ड नंबर 18 बाल गंगाधर तिलक – ओबीसी
- वार्ड नंबर 19 डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम – सामान्य
- वार्ड नंबर 20 रामकृष्ण परमहंस – सामान्य
- वार्ड नंबर 21 शहीद भगत सिंह – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 22 पंडित ईश्वरी चरण शुक्ला st महिला
- वार्ड नंबर 23 शाहिद मनमोहन सिंह बक्शी – एससी महिला
- वार्ड नंबर 24 सरदार वल्लभभाई पटेल – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 25 संत रामदास – ओबीसी
- वार्ड नंबर 26 दानवीर भामाशाह – एससी महिला
- वार्ड नंबर 27 इंदिरा गांधी – ओबीसी
- वार्ड नंबर 28 शहीद हेमू कालानी – ओबीसी
- वार्ड नंबर 29 गुरु गोविंद सिंह – SC
- वार्ड नंबर 30 शंकर नगर – सामान्य
- वार्ड नंबर 31 नेताजी सुभाष चंद्र बोस – ओबीसी
- वार्ड नंबर 32 महर्षि वाल्मीकि – ओबीसी
- वार्ड नंबर 33 शहीद वीर नारायण सिंह – सामान्य
- वार्ड नंबर 34 पंडित रवि शंकर शुक्ला – सामान्य
- वार्ड नंबर 35 अब्दुल हमीम – सामान्य
- वार्ड नंबर 36 तत्यापारा – ओबीसी
- वार्ड नंबर 37 सहित चूड़ामणि नायक – ओबीसी
- वार्ड नंबर 38 स्वामी आत्मानंद – सामान्य
- वार्ड नंबर 39 ठाकुर प्यारेलाल सामान्य – महिला
- वार्ड नंबर 40 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – ओबीसी
- वार्ड नंबर 41 पंडित सुंदरलाल शर्मा – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 42 महंत लक्ष्मी नारायण – सामान्य
- वार्ड नंबर 43 ब्राह्मणपारा कंकालीपारा – ओबीसी
- वार्ड नंबर 44 विवेकानंद सदर बाजार – सामान्य
- वार्ड नंबर 45 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 46 सिविल लाइन – ओबीसी
- वार्ड नंबर 47 मदर टेरेसा – ओबीसी
- वार्ड नंबर 48 गुरु घासीदास – ST
- वार्ड नंबर 49 रानी दुर्गावती – सामान्य
- वार्ड नंबर 50 पंडित विद्या चरण शुक्ला – ST
- वार्ड नंबर 51 लाल बहादुर शास्त्री सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 52 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद – ओबीसी
- वार्ड नंबर 53 बाबू जगजीवन राम – SC
- वार्ड नंबर 54 कामरेड सुधीर मुखर्जी – ओबीसी
- वार्ड नंबर 55 रविंद्र नाथ टैगोर – SC
- वार्ड नंबर 56 लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित – सामान्य
- वार्ड नंबर 57 भगवती चरण शुक्ल – सामान्य
- वार्ड नंबर 58 शहीद पंकज विक्रम
- वार्ड नंबर 59 मोरस्वर पंकज विक्रम – सामान्य महिला
- वार्ड नंबर 60 चंद्रशेखर आजाद – ओबीसी
- वार्ड नंबर 61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी – सामान्य
- वार्ड नंबर 65 शहीद राजीव पांडे – सामान्य
- वार्ड नंबर 63 शहीद ब्रिगेडियर उस्मान – सामान्य
- वार्ड नंबर 64 डॉक्टर विपिन बिहारी सूर – ओबीसी
- महिला वार्ड नंबर 65 महामाया मंदिर – ओबीसी महिला
- वार्ड नंबर 66 वामन राव लाखे – सामान्य
- वार्ड नंबर 67 भक्ति माता कर्मा – सामान्य
- महिला वार्ड नंबर 68 डॉक्टर खूबचंद बघेल – ओबीसी महिला
- वार्ड नंबर 69 माधव राव सप्रे – ओबीसी
- वार्ड नंबर 70 संत रविदास – ओबीसी
दुर्ग में लॉटरी सिस्टम से हुआ आरक्षण: दुर्ग नगर पालिका निगम दुर्ग के 60 सीटों में से 30 सामान्य 20 ओबीसी 7 एससी और 3 एसटी सीटो के लिए आरक्षित की गई है. इसी तरह अन्य 6 निकायों के लिये भी सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पहली बार 18 सीटों में चुनाव होने को है. नगर पालिका परिषद अहिवारा और कुम्हारी के साथ नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा के वार्डो के आरक्षण की प्रकिया पूरी की गई है. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह और नगर निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल समेत सभी निकायों के जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया |
ख़बरें और भी…