बेटे की एक गलती ने परिवार को किया बेघर, गांव के लोगों ने सुनाई सजा |

HomeCHHATTISGARHAmbikapurबेटे की एक गलती ने परिवार को किया बेघर, गांव के लोगों...

Date:

अंबिकापुर : 01 मार्च 2023.

 समाज की बंदिशों ने आज एक परिवार को घर से नहीं बल्कि गांव से बेघर कर दिया है। मामला सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड से सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग की वजह से पूरा परिवार बेघर हो गया है। दरसअल लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगासी में अगरिया परिवार रहता है। जहां बेटे की प्रेम प्रसंग की वजह से गांव वालों ने परिवार वालो को घर से बेघर करने के साथ ही हुक्का पानी भी बंद कर दिया है। जिसकी वजह से परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है। इस पूरे वारदात की शिकायत अगरिया परिवार के द्वारा थाने में शिकायत की गई| इस बात पर थानेदार ने कहा ,यदि मारपीट होगी तब रिपोर्ट दर्ज करवाने आना बोलकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचा, जहां वकील के माध्यम से सरगुजा एस.पी. को शिकायत की गई है। हैरानी की बात ये है कि अब तक किसी भी तरह का कोई सुनवाई नहीं हो सका है। इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका लड़का वयस्क है और गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग कर दोनों भाग गए हैं। मगर अब गांव वाले उन पर दबाव बना रहे है कि लड़की को लाये। इतना ही नहीं गांव के पंचायत में उन्हें न सिर्फ जलील किया गया बल्कि उनके घर से सामान बाहर निकाल कर घर पर ताला जड़ दिया गया। पीड़ित परिवार के साथ एक छोटी बच्ची भी है जिसे लेकर अब वो लोग दर दर भटक रहे हैं। थाने में भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। ऐसे में अब मामला एसपी दफ़्तर तक पहुंचा है, जिस पर ए.एस.पी. ने मामले की जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...