16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी अब विधानसभा में प्रवेश पास,विधानसभा अध्यक्ष ने दिया आश्वासन , बैठने की मिलेगी अनुमति |

HomeChhattisgarhवेब पोर्टल के पत्रकारों को भी अब विधानसभा में प्रवेश पास,विधानसभा अध्यक्ष...

Date:

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश पत्र के लिए इंतजार कर रहे वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी अब पत्रकार दीर्घा में बैठने की अनुमति मिलेगी। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने श्री महंत एवं श्री चौबे को बताया कि वेब पोर्टल के पत्रकारों को प्रवेश पास नही मिलने से वे विधानसभा की खबरों को कव्हरेज करने से वंचित हो जाते है।
आज डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से खबरों का विस्तार तेजी से हो रहा है, लेकिन डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को ही पत्रकार दीर्घा में बैठने के लिए प्रवेश पास नही दिया जा रहा है। संघ की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद विस् अध्यक्ष डॉ.महंत एवं रविंद्र चौबे ने वेब मीडिया के पत्रकारों को भी विधानसभा में प्रवेश पास बनवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस संबंध में विभाग से भी चर्चा करने की बात कही है। मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन चौबे ने कहा कि ये पहली बार है की कोई पत्रकार संगठन पत्रकारों के हितों के लिए सामने आ रहा है और विधानसभा में प्रवेश पास बनवाने के लिए आवाज बुलंद कर रहा है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे,  महासचिव मनीष वोरा, कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, सचिव पवन ठाकुर, सचिव-सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी, संतोष महानंद, बलरामपुर जिला अध्यक्ष शिव चौरसिया सहित पदाधिकारी तथा पत्रकार मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...