HomeCHHATTISGARHरविवार के दिन नए निगम आयुक्त का दौरा,ज्वाइन करते ही ऐक्शन मोड...

Date:

रविवार के दिन नए निगम आयुक्त का दौरा,ज्वाइन करते ही ऐक्शन मोड में दिखे बजरंग;हुई अतिक्रमण पर कार्रवाई…

भिलाई :22सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

भिलाई के नए निगम आयुक्त बजरंग दुबे पद भार संभालते ही ऐक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने अचानक ही पूरी टीम को बुलाया। इसके बाद निरीक्षण करने के लिए नंदिनी रोड की तरफ चले गए। वहां निगम ने करुणा अस्पताल से लेकर छावनी थाने तक सड़क एवं सर्विस रोड पर हुए आक्रमण को हटाने का कार्य किया।

निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने कहा कि कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी का साफ निर्देश है कि शहर को साफ और सुंदर बनाना है। जहां भी अतिक्रमण और बेजा कब्जा दिखे उर पर सीधे कार्रवाई की जाए। उनके निर्देश पर ही वो रविवार सुबह निगम क्षेत्र का दौरा करने निकले थे।

पावर हाउस नंदिनी रोड में निरीक्षण के लिए पहुंचे आयुक्त ने जोन आयुक्त बीके वर्मा को बुलाया और उनसे अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्व में की बेदखली की कार्रवाई स्थल का एक अच्छा लेआउट बनाकर डायग्राम के साथ प्रस्तुत किया जाए। जिसमें पेवर ब्लॉक हो, वृक्षारोपण हो, वृक्ष ऐसे हो जो घने हो, ज्यादा बड़े ना हो, सुंदर दिखे, लाइटिंग व्यवस्थित हो।

निगम कार्यालय से खाली ना लौटे कोई

निगम की कार्यशैली को लेकर आयुक्त ने निर्देश दिया कि निगम की कार्य प्रणाली ऐसी हो जिससे यहां पर काम कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उनको संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा पूरी जानकारी दी जाए। जो भी व्यक्ति निगम में आए निगम के कार्य से संतुष्ट होकर जाएं। उसे पूरी जानकारी मिले, कहां पर किस विभाग में काम होना है। उसे विभाग में जाने पर उसका काम होना चाहिए। उसे भटकना न पड़े।

फ्यूचर को देखकर बनाई जाए प्लानिंग

निगम आयुक्त ने जोन आयुक्त को कहा कि जो भी विकास की प्लानिंग की जाए वो इस प्रकार किया जाए की आगामी लंबे अवधि तक व्यवस्थित रहे। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, बाजार में आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वृक्षारोपण का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जावे। पुनः अतिक्रमण ना हो अवस्थित रहे इसलिए बोलाड्र रूप दिया जाए।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...