30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

इस बार गंदे और बदबूदार पानी में अर्घ्य देंगी महिलाएं,कुरुद नकटा तालाब गंदगी और जलकुंभी से पटा, महिलाओं ने किया सदबुद्धी यज्ञ…

HomeChhattisgarhइस बार गंदे और बदबूदार पानी में अर्घ्य देंगी महिलाएं,कुरुद नकटा तालाब...

Date:

भिलाई : 22 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

भिलाई के कुरुद ढांचा भवन में शिव शक्तिधाम मंदिर के बगल से स्थित कुरुद तालाब (नकटा तालाब) इस समय गंदगी से अटा पड़ा है। यहां पानी की जगह चारों तरफ गंदगी और जलकुंभी ही नजर आ रही है। निगम प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर यहां की महिलाओं ने एक सदबुद्धी यज्ञ का आयोजन किया।

महिलाओं ने बताया कि एक महीने बाद 7 नवंबर से छठ पर्व शुरू होगा। यह यूपी और बिहार प्रांत के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में महिलाओं नदी और को तालाब के किनारे पूजा करनी होती है और उस पानी में नहाकर उगते और ढलते सूर्य को अर्घ्य देना होता है।

कुरुद तालाब में हर साल 2 हजार से अधिक लोग छठ पर्व मनाने के लिए आते हैं। पिछले साल तक तो इस तलाब का पानी नहाने लायक था, लेकिन इस बार इसमें जो भी नहाएगा उसे निश्चित तौर पर चर्म रोग या अन्य रोग होने की आशंका है। कारण यहां का पानी पूरा तरह से गंदा हो गया है और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही है।

यहां की महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले विधायक ने तालाब की सफाई के लिए गंगाजल की कसम खाई थी। शहर के सभी तलाबों के विकास और जीर्णोधार का वादा किया था, लेकिन जीतने के बाद फिर दोबारा कोई झांकने नहीं पहुंचा। कुरुद की पार्षद अपने गांव के क्षेत्र बाहर निकल बाहर ही नहीं आती हैं।

तालाब में गिराया जा रहा नाली का पानी

कुरुद तालाब आस्था का केंद्र है। यहां सामने और पीछे माता रानी और भगवान शंकर के मंदिर हैं। सुबह शाम यह जगह आस्था का केंद्र बन जाती है। लेकिन इस तलाब में लोगों के घरों से निकलने वाला पानी नाली के जरिए डालने से लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि नाली को बंद कर दूसरी जगह ले जाना चाहिए और तालाब का जीर्णोधार होना चाहिए।

तालाब को भरने वाली नहर में हो गया कब्जा

ढांचा भवन के पीछे सिंचाई विभाग की एक नहर निकली है। एसीसी से होते हुए आने वाली इस नहर से खतों की सिंचाई और तालाबों को भरने का काम किया जाता था। वर्तमान में इस नहर को नाली का रूप दे दिया गया है। लोगों ने इसे पाटकर वहां मकान और दुकान बना डाला है। यदि निगम इस नहर का जीर्णोधार करके पाथवे बना दे तो कुरुद का यह क्षेत्र एक पॉश इलाके में बदल जाएगा।

ढाई साल में एक भी बार नहीं आए महापौर

भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने आरोप लगाया भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल बड़े बड़े वादे करते हैं कि वो पटरी इस पार और उस पार दोनों जगह का सामान विकास कर रहे हैं। हकीकत तो यह है कि शायद उन्हें कुरुद क्षेत्र का पता ही नहीं मालूम है। महापौर बने उन्हें ढाई साल से अधिक हो गए, लेकिन वो एक बार भी यहां के तालाबों की स्थिति को देखने नहीं आए।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...