18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

गर्लफ्रेंड ने पति संग मिलकर की 30 लाख की ठगीभिलाई में हुई थी शादी, फिर दूसरे लड़के के साथ भागी, दोनों ने मिलकर लूटा…

HomeChhattisgarhगर्लफ्रेंड ने पति संग मिलकर की 30 लाख की ठगीभिलाई में हुई...

Date:

भिलाई :22 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लुटेरी लड़की ने पहले युवक को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शारीरिक संबंध बनाए, फिर बदनाम करने की धमकी देकर शादी की। शादी होने के बाद दूसरे युवक से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक से 30 लाख की ठगी की। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल निवासी अमित कुमार पांडेय (44) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर धोखाधड़ी की है। पैसों की डिमांड कर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हई थी दोस्ती

युवक ने बताया कि 2016 में उसकी जान पहचान पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बना। रिलेशनशिप दोनों की आपसी रजामंदी से कई साल तक चला।

पूजा चौहान ग्रीन वेली में किराए के मकान में रहती थी। धीरे धीरे पूजा का व्यवहार बदलने लगा। ऐसे में वह पूजा से बातचीत करना बंद किया, फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद पूजा ने अमित से 10 लाख रुपए की डिमांड की। भविष्य की किसी प्रकार की कोई अनबन और संपर्क नहीं होने के वादे के चलते अमित ने उसे 8 लाख रुपए कैश और 2 लाख बैंक ट्रांसफर कर उसके HDFC बैंक में दिया था।

कुछ साल बाद फिर से करने लगी ब्लैकमेल

अमित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने फिर से उसे वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुलाया। उससे कहने लगी की वह उसके बिना नहीं रह पाएगी। अगर वह मना करेगा तो उसके परिवार को बर्बाद कर देगी। वीडियो और फोटो वायरल कर देगी।

दबाव बनाकर की शादी, फिर दूसरे के साथ रहने लगी

इसके बाद अमित काफी डर गया। बदनामी के डर से उसने पूजा से शादी कर ली। पूजा ने शादी से पहले उससे 8 लाख की ज्वेलरी बनवाई। 2 लाख रुपए की शॉपिंग कपड़े और अन्य चीजें दी। शादी होने के 9 महीने बाद युवती दूसरे युवक सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीक अग्निवंशी से शादी कर ली। इसके बाद पूजा और सूरज ने मिलकर ब्लैकमेल किया।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related