तेलुगु अभ्युदय ब्राह्मण समाज द्वारा स्कुल व कॉलेज के बच्चो के लिये किया कार्यशाला का आयोजन ।

HomeCHHATTISGARHतेलुगु अभ्युदय ब्राह्मण समाज द्वारा स्कुल व कॉलेज के बच्चो के लिये...

Date:

रायपुर : 28 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ तेलुगु अभ्युदय ब्राह्मण समाज के द्वारा स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के लिये शहर के श्री बालाजी विद्या मंदिर , देवेंद्र नगर,रायपुर (छ.ग.) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में आरक्षक श्री अन्नु भोई, जिला महासमुन्द (छ.ग.) ने बालिकाओ को सेल्फ डिफेंस हेतु डेमो द्वारा स्वयं को सुरक्षित और मजबूत बनाने की की बात कही। उन्होंने आपातकाल में स्वयं की रक्षा कैसे करें ,इस हेतु बचाव के टिप्स दिये। इसके अलावा शासन द्वारा चलाये जा रहे आपात काल सूचना हेतु ( 112 ) जैसे इमरजेंसी नम्बरो के इस्तेमाल हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी । इसके पश्चात् पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ,महासमुन्द (छ.ग.) ने बालिकाओ को जीवन अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आवश्यक पांच मुलमंत्र बताये। जिनमे
1 . अनुशासित जीवन, 2 .लक्ष्य की प्राप्ति , 3 .पूर्ण शिक्षा, 4 .समय का सदुपयोग, 5. सकारात्मक सोच | इस प्रकार से इन पांच मन्त्रों को अपने जीवन में स्थान देने के लिए प्रेरित किया। और न सिर्फ मंत्र बताये बल्कि परीक्षा की तैयारी कैसी की जाए ,इस हेतु बेहतर से बेहतर उपाय भी बताये गए । इसके अलावा उन्होंने वर्तमान जगत के अपराध से दूर रहकर कढ़ी मेहनत, लगन व ईमानदारी से शिक्षा पूर्ण कर सफल और सुद्रिड जीवन जीने हेतु जागरूक किया।
इसके पश्चात् संस्था की अध्यक्षा श्रीमती बी. शैलजा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये पुलिस अधिक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, जिला – महासमुन्द (छ.ग.) का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शिविर के लिये ट्रेनर को भेजकर सहयोग प्रदान किये। उन्होंने यह भी कहा कि बालिकाओ को इस कार्यशाला का पूर्ण लाभ भी मिला। संस्था की उपाध्यक्षा पी . सुशीला ने परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कार्यशाला में शामिल हुये सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा बी शैलजा,उपाध्यक्षा पी.सुशीला, श्रीमती जी. ज्योति, श्री पी. प्रसाद, श्री डी. मल्लिकार्जुन, श्री राजेश रंगराजू एवं श्री बी. वी. एस. राजकुमार में उपस्थित रहे। इस तरह आयोजन पूर्णतः सफल रहा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...