जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 14 बच्चों का बना जाति प्रमाण-पत्र, कलेक्टर जनदर्शन में पालकों ने किया था आवदेन |

HomeCHHATTISGARHजिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 14 बच्चों का बना...

Date:

कलेक्टर ने सार्थक पहल करते हुए सभी बच्चों को बनवाया जाति प्रमाण-पत्र |

जशपुरनगर : 28 फरवरी 2023 (आनंद गुप्ता )

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए सार्थक पहल कर रहें हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे बच्चे जिनका जाति प्रमाण-पत्र का कोई दस्तावेज नहीं है उनका ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर प्राथमिकता से जाति प्रमाण-पत्र बनाएं। इसी कड़ी में बगीचा एसडीएम आर.पी. चौहान ने विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के 14 बच्चों का शत् प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र बना कर दिया है। अब इन वर्ग के बच्चे छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के कोई भी पात्र विद्यार्थी का प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन आता है तो प्राथमिकता से उनका जाति प्रमाण-पत्र जारी करें। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम भितघरा के विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर निवासी मकुन्द राम, सुखनाथ राम, देवनाथ, करमसाय, रामजीत राम, रोशन राम, सुषमा बाई, अनिल राम, रमेश राम, जयराम, सतीश, सुरेश, रामदेव राम और प्रदीप राम ऑनलाईन स्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बगीचा विकासखण्ड के ग्राम भितघरा में रहने वाले आदिवासी बिरहोर बच्चे और आवेदकगण मकुन्द राम, सुखनाथ राम, देवनाथ, करमसाय, रामजीत राम, रोशन राम, सुषमा बाई, अनिल राम, रमेश राम, जयराम, सतीश, सुरेश, रामदेव राम और प्रदीप राम के द्वारा भितघरा पचंायत में विगत 50 वर्षो से अधिक रहने वालों को जाति, निवास पंचायत द्वारा बनवाने के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में 23 जनवरी को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए राजस्व विभाग को दिए गए थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...