31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में 3 लुटेरों ने आरोग्य अस्पताल के पास युवक को मारा चाकू:सड़क पर जमकर पीटा और मोबाइल छीना…

HomeRaipurरायपुर में 3 लुटेरों ने आरोग्य अस्पताल के पास युवक को मारा...

Date:

रायपुर : 16 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर में एक युवक के साथ चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। लुटेरे जब युवक का जबरन मोबाइल लूट कर भाग रहे थे, तो युवक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरे ने उसके जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। मामला शंकर नगर खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

खम्हारडीह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लोमेश कुमार शंकर नगर में ड्राइवरी का काम करता है। वह सोमवार सुबह 5 बजे के करीब किसी रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रहा था, तभी शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल के पास बाइक सवार 3 लुटेरों ने उसे रोककर पीटा और मोबाइल छीनकर भाग गए।

बताया जा रहा है कि यह तीन लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए थे। जब वे भाग रहे थे, तो लोमेश ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी बाइक में पीछे बैठे एक लुटेरे ने उसके जांघ में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। फिर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...