31.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

राजधानी के तेलीबांधा तालाब में MY FM के फ्लोटिंग स्टूडियो की हुई शुरुआत, दिनभर में 11 शो के साथ होगा भरपूर मनोरंजन …

HomeRaipurराजधानी के तेलीबांधा तालाब में MY FM के फ्लोटिंग स्टूडियो की हुई...

Date:

रायपुर : 16 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

माय एफएम है आपका सबसे पसंदीदा रेडियो स्टेशन, वो जब भी कुछ करता है, अनोखा ही करता है, अपने लिस्नर्स को सबसे पहले ध्यान में रख कर करता है।’ यह बात एक बार फिर से शत प्रतिशत सच साबित होने जा रही है, क्योंकि 94.3 My FM अब नए अंदाज में रायपुरियंस को एंटरटेन करेगा। दरअसल, स्टैंडर्ड फॉर्मेट से हटकर, रायपुर के मरीन ड्राइव में My FM 94.3 का फ्लोटिंग स्टूडियो शुरू हो चुका है। अब यहां सुबह से शाम तक आपकी ज़रूरत और पसंद के मुताबिक़ बनाए गए 11 शोज के जरिए My FM के RJ’s लिस्नर्स से रूबरू होंगे।नए शोज़ जैसे ‘जोहार छत्तीसगढ़’, ‘शहर की बात’, और ‘यंगिस्तान’ अब सुबह से शाम तक सुनने का आनंद मिलेगा। साथ ही ‘दिमाग़ की बत्ती जला दे’ और ‘द क़ानून शो’ जैसे शोज़ से लिस्नर्स को नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी।

आर.जे अनिमेष ने बताया कि एंटरटेनमेंट से लेकर फैक्ट्स तक, My FM 94.3 अब नए रंग-रूप और नए अंदाज में श्रोताओं की दिनचर्या में बदलाव ला रहा है। पहले सिर्फ 4 शोज़ होते थे, लेकिन अब 11 शोज़ होंगे। सुबह से शाम तक अब लोग नए अंदाज में इन शोज़ का आनंद ले सकेंगे। ‘दिमाग़ की बत्ती जला दे’ से नए फैक्ट्स मिलेंगे, और ‘जोहार छत्तीसगढ़’ से संस्कृति की जानकारी मिलेगी। अनिमेष ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए, My FM अपने फ्लोटिंग स्टूडियो में आने वाले सभी लोगों से सफाई रखने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील भी कर रहा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...