25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

सी एम विष्णुदेव साय आज दिल्ली में …

HomeRaipurसी एम विष्णुदेव साय आज दिल्ली में ...

Date:

रायपुर : 17 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हो सकती है। साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी जा रहे हैं। साय दो दिन दिल्ली में रहेंगे। वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और अन्य नेताओं के साथ बैठक हो सकती है। बताया गया कि 18 तारीख को वो आरएसएस की एक पत्रिका के कार्यक्रम में शामिल होंगे।साय के साथ डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे।

गृह विभाग की बैठक में कल पुलिस अफसरों को मिली फटकार:

राजधानी की चिंताजनक कानून व्यवस्था को लेकर सांसद विधायकों की मौजूदगी में डिप्टी CM विजय शर्मा ने आईजी अमरेश मिश्र और एसएसपी संतोष सिंह समेत अन्य पुलिस पुलिस अफसरों की बैठक हुई। मंत्रालय में हुई बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा अनुज शर्मा शामिल हुए। गृह मंत्री ने पुलिस अफसरों की समस्याएं भी सुनी। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए। अपराधी और बदमाशों पर दहशत कायम करने के निर्देश दिए।

सूत्रों के मुताबिक सांसद अग्रवाल और विधायक मूणत ने जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि राजधानी की कानून व्यवस्था में जिन खामियों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरते रहे हैं वही स्थिति बन गई है। हर रोज होती चाकूबाजी, लूट से पुलिस के साथ सरकार की छवि भी खराब हो रही है। वरिष्ठ नेताओं ने गृह और पुलिस के अफसरों की वर्किंग पर भी खरी खरी सुनाया। और अपराधियों पर कार्रवाई के लेकर अल्टीमेटम भी दिया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...