30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

महिला पार्षद के हत्या की साजिश, डिप्टी सीएम से की सुरक्षा की मांग…

HomeChhattisgarhBalodमहिला पार्षद के हत्या की साजिश, डिप्टी सीएम से की सुरक्षा की...

Date:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर में भीड़ के गुस्से का शिकार हुई बीजेपी महिला पार्षद में पहली बार अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या करने की साजिश थी, मुझे घर से घसीटकर मारा गया, अश्लील गालियां दी गई, जो भी हुआ वो कोर्ट के आदेश पर हुआ, उसमें हमारा क्या कसूर। वहीं सोमवार को डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के समक्ष पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज कराई गई। डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पार्षद कुंती सिंह ने पूरे मामले में वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा और उनके पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने पूरे मामले पर गृह मंत्री के सामने अपनी शिकायतों को रखा। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। महिला पार्षद को सड़क पर खींचा जाता है, घसीटा जाता है। पुलिस की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने भी इस घटना के लिए वर्तमान और पूर्व विधायक को ही जिम्मेदार ठहराया है। बालोद जिले के गुरूर नगर के बाजार चौक में तत्कालीन सरकार में हुए कॉम्प्लेक्स निर्माण लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। निर्माण में व्यापारी संघ भी शामिल रहा है। जिस पर बीते 12 जुलाई को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई प्रशासन ने की थी। दूसरी तरफ कुछ महिलाएं वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कुंती सिन्हा के घर पहुंची। उन्हें अश्लील गाली देते हुए सड़क पर लाकर मारपीट की।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...