28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर के तेलीबांधा में गोलीबारी: जवाबी फायरिंग से बची कारोबारी की जान…

HomeRaipurरायपुर के तेलीबांधा में गोलीबारी: जवाबी फायरिंग से बची कारोबारी की जान...

Date:

रायपुर : 14 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर : कोयला कारोबारी के ऑफिस में हुई गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है | दो अज्ञात बाइक सवार शूटर्स के हवाई और कार पर फायरिंग की आवाज सुनने के बाद कारोबारी के सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी | बचाव में 2 से 3 राउंड की फायरिंग की खबर है | जवाबी फायरिंग की पुलिस ने पुष्टि की है | फायरिंग करने के बाद अज्ञात शूटर्स फरार हो गए थे |

बता दें कि राजधानी में दिनदहाड़े थाने के नजदीक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था | आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की | वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद कर ली गई है | यह गाड़ी झारखंड की है, आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है | वारदात शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है | गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे | बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे, जिसकी बाईक क्रमांक JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...