31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

नौकरशाही में हलचल, कुछ कलेक्टर बदले जाने की संभावना?

HomeRaipurनौकरशाही में हलचल, कुछ कलेक्टर बदले जाने की संभावना?

Date:

रायपुर : 14 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में छोटा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। इसको लेकर दो-तीन दिनों से नौकरशाही के गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस फेरबदल में कुछ जिलों के कलेक्टरों को भी इधर से उधर किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि संख्या ज्यादा नहीं होगी। बदले जाने वाले कलेक्टरों की संख्या दो से तीन हो सकती है।

वैसे, लोकसभा चुनाव के बाद से ही कुछ कलेक्टरों के बदले जाने की चर्चाएं थीं। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अति व्यस्त कार्यक्रम के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। पिछले सप्ताह भी सूची आने की खबर थी, लेकिन बताया जा रहा है कि केंद्रीय वित्त आयोग के दौरे के कारण आईएएस का तबादला टल गया था।

प्रशासनिक सर्जरी को छोटा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इससे अधिकतम आधा दर्जन आईएएस अधिकारी प्रभावित होंगे। दरअसल, किसी को हटाया जाता है, उसकी जगह कहीं और से किसी और को भेज दिया जाता है। इससे एक चेन बन जाती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सूची पर चर्चा हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में आदेश जारी हो जाएगा। सबकुछ संयोग ही लिखा जा रहा है क्योंकि आईएएस का तबादला संयोग ही होता है। कई बार तो आने वाले दिनों में होते-होते महीनों बीत जाते हैं। यह पूरा मसला मुख्यमंत्री की जरूरत और सुविधा यानी उनके फ्री होने पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री का शेड्यूल इतना टाइट होता है कि सीएम सचिवालय के अधिकारी चाहकर भी उनसे बात नहीं कर पाते। और यह भी सही है कि जब तबादला करना होता है तो एक घंटे के अंदर नोटशीट तैयार हो जाती है और आदेश जारी हो जाता है। उनके सचिवालय के अधिकारी सीएम के पास बैठते हैं, सूची पर चर्चा होती है, मुख्यमंत्री ओके देते हैं और आदेश टाइप होने का सिलसिला चल पड़ता है। लगभग यही बात सभी राज्यों में होती है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...