27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

साय मंत्रिमंडल में दो सीटें फिलहाल खाली रहेंगी…

HomeRaipurसाय मंत्रिमंडल में दो सीटें फिलहाल खाली रहेंगी...

Date:

रायपुर : 14 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सीएम विष्णुदेव ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर लगाया ब्रेक.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल में दो सीटें फिलहाल खाली रहेंगी। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इसके संकेत दिए हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में कुर्सी खाली रखना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले डॉ. रमन सिंह की सरकार में भी मंत्रियों की कुर्सी लंबे समय तक खाली रखी गई थी। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि विष्णु देव सरकार में खाली रखी गई मंत्रियों की दोनों कुर्सियों के लिए शपथ ग्रहण कब होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों की एंट्री में समय लग सकता है।

दरअसल रायपुर सांसद चुने गए बृजमोहन अग्रवाल के पास शिक्षा के साथ संसदीय कार्य विभाग का भी काम था। अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह विभाग सीएम विष्णुदेव के पास चला गया। इस बीच 22 तारीख से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार बढ़ जाता है, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि विष्णुदेव मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो जाएगा। सीएम के दिल्ली दौरे से भी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो रही थीं, लेकिन अब सीएम ने संसदीय कार्य विभाग केदार कश्यप को सौंप दिया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है।

इससे पहले भी कुर्सी खाली रखी गई थी:

छत्तीसगढ़ में बीजेपी चौथी बार सत्ता में आई है। इससे पहले 2003, 2008 और 2013 में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी थी। 2003 में सरकार गठन के दौरान मंत्रियों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं था, इसलिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ 16 मंत्रियों यानी कुल 17 लोगों ने शपथ ली थी। 2004 में मंत्रियों की संख्या को लेकर कानून लागू हुआ, तो मंत्रिमंडल का आकार छोटा कर दिया गया।

2008 में जब डॉ. रमन के नेतृत्व में भाजपा दूसरी बार सत्ता में आई तो डॉ. रमन के साथ 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें ननकीराम कंवर, बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, पुन्नूलाल मोहिले, चंद्रशेखर साहू, अमर अग्रवाल, हेमचंद्र यादव, विक्रम उसेंडी, राजेश मूणत, केदार कश्यप और लता उसेंडी शामिल थे। मंत्री का एक पद खाली रखा गया था।

2013 में भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में आई। तब डॉ. रमन सिंह ने अकेले शपथ ली थी। बाद में 9 मंत्रियों ने शपथ ली। बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अमर अग्रवाल, केदार कश्यप, अजय चंद्राकर, रामसेवक पैकरा, पुन्नू लाल मोहले, राजेश मूणत और रमशीला साहू शामिल थे। 2015 में भैयालाल राजवाड़े, महेश गागड़ा और दयालदास बघेल को मंत्री बनाया गया था।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...