18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कोयला लोड ट्रक में लगी आग,भिलाई में टोल प्लाजा के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू…

HomeChhattisgarhकोयला लोड ट्रक में लगी आग,भिलाई में टोल प्लाजा के पास मची...

Date:

भिलाई :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोयला लोड एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी ट्रक ड्राइवर को नहीं थी। वह जैसे ही बाफना टोल प्लाजा पहुंचा, वहां के CCTV कैमरे में आग लगने की जानकारी लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया।

दुर्ग जिले के अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून की रात 2 बजे उनके पास फोन आया कि बाफना टोल प्लाजा नेहरू नगर के पास एक ट्रक में आग लगी है। उन्होंने तुरंत एक टीम को फायर ब्रिगेड के साथ वहां भेजा। टीम पहुंची तो देखा कि ट्रक के डाले से धुंआ निकल रहा है।

पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया

कोयल के अंदर से आग निकल रही है। अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक पर रखे कोयला पर में लगी को बुझाने का प्रयास किया तो आग और भड़कने लगी। इसके बाद बड़ी सावधानी से एक दमकल पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया गया।

समय पर पानी डालने से आग को ट्रक के दूसरी तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

बिलासपुर से कोयल लेकर आ रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक ट्रक CG04 NS9279 बिलासपुर से कोयला लोडकरके दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसे दुर्ग के रममढ़ा इंडस्ट्रियल एरिया जाना था। यदि समय पर आग लगने की जानकारी नहीं होती तो ट्रक में रखा कोयला पूरी तरह से आग पकड़ लेता और ट्रक जलकर राख हो जाता।

अग्निश्मन विभाग की टीम यह नहीं पता लगा पाई है कि आग गर्मी की वजह से लगी या अन्य किसी कारण से।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...