33.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बृजमोहन अग्रवाल का सिंधी समाज ने किया स्वागत,मरीन ड्राइव में आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा, विजय जुलूस में उमड़ी भीड़…

HomeRaipurबृजमोहन अग्रवाल का सिंधी समाज ने किया स्वागत,मरीन ड्राइव में आतिशबाजी के...

Date:

रायपुर :

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल का विजय जुलूस रायपुर में निकला गया। जुलूस की शुरुआत मां बंजारी मंदिर रावाभाटा बिरगांव से हुई। इस विजय जुलूस में बृजमोहन के साथ ही पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और अन्य लोग शामिल रहे।

वहीं सिंधी समाज ने मरीन ड्राइव में बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भारी मतों से जीत कर रायपुर में विजय यात्रा रायपुर शहर में निकली, जिसमें समस्त सिंधी समाज द्वारा मरीन ड्राइव में आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से जीते हैं। वे देश के टॉप टेन विजेताओं में शामिल हैं। बृजमोहन अग्रवाल के इस विजय जुलूस को विजय आभार रैली नाम दिया गया है। यह रैली शहर के विभिन्न रास्तों से होकर निकली।

स्वागत कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, अमर गिदवानी, किशोर आहूजा, तेजप्रकाश बजाज, राजेश वासवानी, मनोज डेंगवानी, राजेश गुरनानी, अमित जीवन, कमल विधवानी, श्याम गजवानी, बसंत कुकरेजा, आसंदास पिडवानी, अनिल नागवानी, चंदन पंजवानी, रितेश तेजवानी, दिलीप अठवानी, राजेश गंगवानी, महेश हरजानी, ईश्वर कोडवानी, भीमनदास तारवानी, ओमप्रकाश बजाज, हरनाम तलरेजा, मंघाराम कुकरेजा, हरीश कोडवानी, अनिल ज्योत्सिंघानी और समस्त समाज सेवी उपस्थित थे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...