28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

BJP की जीत की मन्नत, उंगली काटकर देवी को चढ़ाया,काउंटिंग के दौरान भाजपा को पिछड़ता देख उठाया था कदम, युवक बोला- मैं कट्टर समर्थक हु…

HomeChhattisgarhBJP की जीत की मन्नत, उंगली काटकर देवी को चढ़ाया,काउंटिंग के दौरान...

Date:

सरगुजा :

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की मन्नत के लिए बलरामपुर के एक युवक ने अपनी उंगली काटकर देवी मंदिर में चढ़ा दिया। उसने बताया कि, मतगणना के रुझानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर वो होप-लेस हो गया था। अंबिकापुर में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे गई है। वो अब स्वस्थ है।

दरअसल, 4 जून को काउंटिंग के दिन दोपहर तक आ रहे रुझानों में भाजपा कई स्थानों से पिछड़ती दिखी, तो बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र निवासी दुर्गेश पांडेय सावंत सरना के पुरातन-कालीन काली मंदिर पहुंचा। दुर्गेश पांडेय ने भाजपा की जीत की मन्नत मांगी और अपनी बाएं हाथ की उंगली को आधा काटकर मंदिर में चढ़ा दिया।

रुझानों से हो गया था होपलेस

दुर्गेश पांडेय ने कहा कि, वो मतगणना की रुझानों और टीवी डिबेट में कांग्रेस नेताओं के बयानों को सुनकर होपलेस हो गया था। उसने गांव के काली मंदिर पहुंचकर भाजपा के जीत की मन्नत मांगी और अपनी अंगुली काटकर चढ़ा दी।

अंबिकापुर में इलाज, अब स्वस्थ

दुर्गेश ने बताया कि सावंत सरना का काली मंदिर पुरातन काल का है। गांव वालों की मंदिर पर बड़ी आस्था है। इस कारण वो जीत की मन्नत लेकर मंदिर गया था और अपना खून चढ़ाया। उसे घायल अवस्था में दोस्त शंकरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अंबिकापुर में जांच कराने कहा, ताकि कोई बड़ी दिक्कत न हो। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

बीजेपी का है कट्टर समर्थक

दुर्गेश पांडेय ने कहा कि, वह भाजपा का कट्टर समर्थक है। तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, जिसकी खुशी है। भाजपा गठबंधन 400 पार कर जाती तो ज्यादा खुशी होती।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...