36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

12 पुलिस अफसरों से IG-SP ने माँगा जवाब,ठगी का मामला…

HomeChhattisgarh12 पुलिस अफसरों से IG-SP ने माँगा जवाब,ठगी का मामला...

Date:

बिलासपुर :

गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 साल पहले दो आरोपियों ने 4 लाख रुपए की ठगी fraud की थी। यह प्रकरण सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक सीएसपी, 6 टीआई, 4 एसआई और एक एएसआई के पास से होकर गुजरा, लेकिन किसी एक ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

समीक्षा के बाद जब इन अफसरों की लापरवाही सामने आई, तो आईजी और एसपी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रकरण की समीक्षा के बाद 10 बिंदुओं पर अफसरों द्वारा जांच में बरती गई लापरवाही का जिक्र करते हुए 16 अप्रैल को एसपी को पत्र लिखा।

इस पत्र में उन्होंने मामला थाने में दर्ज होने के बाद से लेकर अब तक सिविल लाइन थाने Civil Line Police Station में पदस्थ सभी अफसरों और विवेचकों से स्पष्टीकरण लेकर आईजी कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है। एसपी ने 18 अप्रैल को सभी को पत्र जारी का स्पष्टीकरण मांगा था, जिस पर 6 अधिकारियों ने अपने जवाब प्रस्तुत कर दिए हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...