30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

होटल एकार्ड से जुआ खेलते 7 जुआरी हुए गिरफ्तार,रायगढ़ सहित सक्ती जिले के जुआरियों से सजी थी जुआ फड़, 87 हजार रुपए कैश जब्त…

HomeRAIGARHहोटल एकार्ड से जुआ खेलते 7 जुआरी हुए गिरफ्तार,रायगढ़ सहित सक्ती...

Date:

रायगढ़ :

रायगढ़ शहर के होटल एकार्ड में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ फड़ से 87 हजार रुपए कैश जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होटल में खेल रहे जुआरी रायगढ़ सहित सक्ती जिले के रहने वाले हैं। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे सिटी कोतवली पुलिस को सूचना मिली थी कि ढिमरापुर रोड स्थित एकार्ड होटल में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी, जहां मौके पर जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। पुलिस ने मामले में सात जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

दो जिले के जुआरियों से सजी थी फड़

होटल में रायगढ़ सहित पड़ोसी जिला सक्ती के रहने वाले जुआरी शामिल हैं। इसमें मनोज अग्रवाल जिला रायगढ़, प्रताप अग्रवाल जिला सक्ती, अंकित अग्रवाल निवासी खरसिया, संदीप अग्रवाल निवासी खरसिया, आकाश पंसारी निवासी सक्ती, कैलाश अग्रवाल जिला रायगढ़, सावन कुमार अग्रवाल जिला सक्ती को गिरफ्तार किया गया है।

सात जुआरी, जब्ती मात्र 87 हजार

दो जिले के जुआरी एक बड़े होटल में रुम लेकर जुआ खेलने बैठे और उस फड़ से 87,070 रूपए की जब्ती की गई। माना जा रहा है कि ऐसे बड़े होटलों में लगातार जुआ की महफिल सजती है, तभी जुआरी बेखौफ होकर होटल में जुआ खेल रहे हैं। फिलहाल इस मामले में सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...