29.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

रायगढ़ में तेंदुआ खाल मामले का आरोपी हुआ फरार,वन विभाग नोटिस पर नोटिस कर रहा जारी, टीम भी नहीं है तैयार;फॉरेस्ट रेंजर बोले- जांच जारी…

HomeRAIGARHरायगढ़ में तेंदुआ खाल मामले का आरोपी हुआ फरार,वन विभाग नोटिस पर...

Date:

रायगढ़ :

रायगढ़ में बीते दिनों एक घर से तेंदुआ का खाल और पिस्टल वन अमला ने दबिश देकर बरामद किया था। इस मामले का आरोपी अभी भी फरार है, लेकिन विभाग द्वारा सिर्फ नोटिस पे नोटिस दिया जा रहा है। बता दें इससे पहले एक नोटिस देकर जवाब देने तलब किया गया था, जिसमें आजतक कोई हाजिर नहीं हुई। ऐसे में अब दोबारा नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, 2 मई को सत्तीगुड़ी चौक समीप स्थित शर्मा गली में रहने वाला आकाश वर्मा के घर में तेंदुआ का खाल मिला था। इसके बाद मामले में अपराध कायम कर 9 मई तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था, पर जवाब देने कोई नहीं आया। ऐसे में अब दो दिनों में फिर से नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

टीम भी नहीं तैयार

वन विभाग ने एक बड़े मामले का खुलासा किया, लेकिन आरोपी को पकड़ने में विभाग के अधिकारी असफल रहे। वहीं बड़ी विडबंना है कि अब तक इस मामले के लिए टीम तक तैयार नहीं किया जा सका है, जो आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे सके। ताकि जल्द ही फरार आरोपी को विभाग हिरासत में ले सके।

मामले जांच की जा रही

इस मामले में रायगढ़ वन परिक्षेत्र रेंजर लीला पटेल ने बताया कि तेंदुआ खाल का सैंपल देहरादून भेजा गया है। इस मामले के लिए कोई अलग से टीम नहीं बनाया गया है, पर मामले जांच की जा रही है। पहले नोटिस में 9 मई को उपस्थित होकर जवाब देने कहा गया था, पर कोई नहीं आया। अब दूसरी बार जल्द नोटिस भेजा जाएगा।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में औद्योगिक हादसों का कहर—3 साल में 55 मजदूरों की मौत…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स रायगढ़ में 3 वर्षों में 55 श्रमिकों की...

बिजली बिल न भरने पर रायगढ़ में 228 कनेक्शन कटे, 25 लाख की वसूली…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स बिजली विभाग की सख्ती, 10 हजार से अधिक...