26.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

दुर्ग एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच,थाने में महिला से दुर्व्यवहार कर मारपीट की थी, पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप…

HomeChhattisgarhदुर्ग एसपी ने आरक्षक को किया लाइन अटैच,थाने में महिला से दुर्व्यवहार...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ आरक्षक किशोर सोनी को लाइन अटैच कर दिया है। किशोर सोनी के खिलाफ एक महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि उसने थाने में ड्यूटी के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की।

दरअसल, पिछले सप्ताह एक महिला किसी मामले को लेकर पद्मनाभपुर थाने शिकायत लेकर पहुंची थी। उस समय ड्यूटी पर पदस्थ सिपाही किशोर सोनी ने महिला से पूछताछ की। अचानक महिला और किशोर सोनी के बीच विवाद होने लगा। महिला ने दुर्ग एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई है।

अब शिकायत मिलने के बाद एसपी मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। इसी दौरान दबाव के चलते महिला ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया। इसके बाद भी सिपाही की गलती पाए जाने पर एसपी ने किशोर सोनी को लाइन अटैच कर दिया है।

पहले भी लग चुके कई गंभीर आरोप

किशोर सोनी पुलिस सेवा के दौरान काफी विवादित रहा है। उसके खिलाफ कई शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची है। वो जिस भी थाने में रहा है, उसके खिलाफ इसी तरह की गैर जिम्मेदाराना कार्यों को लेकर शिकायतें की गई हैं। इसके चलते उसे उन थानों से दूसरी जगह भेजा गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...

छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। प्रदेश के कर अधिकारियों के...

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राम सिंह अग्रवाल सम्मानित, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान…

कोरबा/ छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मानशिक्षा मंत्री...