20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पुलिस ने खोजे गुम हुए 200 मोबाइल फोन,साइबर सेल और पुलिस की स्पेशल डेस्क ने किया रिकवर, मोबाइल धारकों को लौटाया….

HomeChhattisgarhपुलिस ने खोजे गुम हुए 200 मोबाइल फोन,साइबर सेल और पुलिस की...

Date:

महासमुंद :

महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने मोबाइल धारक को लौटाया है। बता दें कि करीब 30 लाख रुपए के गुम हुए 200 मोबाइल ‘हमर पुलिस हमर संगवारी’ के तहत पुलिस और साइबर सेल की स्पेशल डेस्क ने रिकवर किया है। इस दौरान मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

एडिशनल एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल लौटाया है। इनमें ऐसे भी मोबाइल थे जो रास्ते में लोगों को पड़ा मिला था और कुछ मोबाइल फोन साल भर पहले गुम हुए थे। मोबाइल फोन को सायबर सेल के स्पेशल डेस्क और पुलिस की संयुक्त टीम ने महासमुंद जिला सहित अन्य जिले से भी रिकवर किया है।

साइबर धोखाधड़ी से रहे जागरूक

एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि लोग जागरूक रहेंगे, तभी साइबर धोखाधड़ी से बचेंगे। मोबाइल फोन आज लोगों की आवश्यक वस्तुओं में से एक है। किसी तरह की धोखाधड़ी का अंदेशा लगे तो इसकी सूचना साइबर सेल को दे सकते हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...