31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दुर्ग के दो आरोपी गांजा सप्लाई में हुए गिरफ्तार,राजनांदगांव जिले में दबोचा ,बाइक से लेकर जा रहे थे गांजा…

HomeChhattisgarhदुर्ग के दो आरोपी गांजा सप्लाई में हुए गिरफ्तार,राजनांदगांव जिले में दबोचा...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग जिले के दो आरोपी राजनांदगांव जिले में गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपी सुपेला थाना अंतर्गत कोहका और अवंतीबाई चौक के पास रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से करीब 90 हजार रुपए कीमत के 6 किलो गांजा जब्त की गई है। आरोपियों में एक का नाम किशन निषाद और दूसरे का दिनेश जंघेल बताया गया है।

दरअसल, राजनांदगांव पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम सलोनी के पास आरोपी सचिन बाइक से गांजा लेकर गुजर रहा है। इसके बाद घुमका पुलिस ने उसे 2 किलो गांजे के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। सचिन से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे गांजे की सप्लाई कुंदन निर्मलकर ने की थी। इसके बाद पुलिस ने कुंदन को दुर्ग जिले के नगपुरा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दो-दो किलो गांजा जब्त

कुंदन से जब पूछताछ की गई तो पता चला की उसे कोहका भिलाई के दिनेश जंघेल और किशन निषाद गांजा बेचते हैं। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश और किशन को दुर्ग जिले के चिखली रोड से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने दो-दो किलो गांजा जब्त किया है।

सुपेला क्षेत्र से लंबे समय से गांजे का कारोबार

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे। सुपेला के आसपास से ही सप्लाई भी करते थे। दोनों आरोपियों को राजनांदगांव पुलिस गिरफ्तार कर ले गई और आरोपियों से दो-दो किलो गांजा भी बरामद हुआ। मामले में दो अन्य आरोपियों जालबांधा निवासी सचिन मैथिल क्षत्रिय (19) और घुमका निवासी कुंदन निर्मलकर (24) को भी गिरफ्तार किया गया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...