ऑटो चालक ने महिला को लौटाया गहनों से भरा थैला,बाजार से लौटते समय छूटा थैला, जिला ऑटो संघ के कार्यालय पहुंची थी महिला…

HomeCHHATTISGARHऑटो चालक ने महिला को लौटाया गहनों से भरा थैला,बाजार से लौटते...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले में एक ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला महिला को वापस लौटाया।भैसमा से बुधवारी लौट रही महिला का थैला ऑटो में छूट गया था, जिसके बाद जिला ऑटो संघ के कार्यालय में महिला को बुलवाकर वापस किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले शनिवार को भैसमा से बुधवारी वापसी के दौरान महिला गायत्री बरेठ का थैला ऑटो में ही छूट गया था। उस थैले में शादी के लिए बनवाए गहने थे। थैला गुम होने के बाद महिला काफी परेशान हो गई थी। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे सफलता नहीं मिली तब वह पता करते हुए सीधे ऑटो संघ के कार्यालय पहुंची।

ऑटो की साफ-सफाई के दौरान चालक को मिला थैला

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरजेश श्री ठाकुर ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी ऑटो चालक श्याम दास देर रात अपने ऑटो की साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान उसे अपने ऑटो में एक थैला मिला, जिसमें चांदी के जेवर रखे हुए थे। ऑटो चालक ने तुरंत उस थैले को जिला ऑटो संघ के हवाले किया।

शादी के लिए की थी चांदी की जेवर की खरीदारी

जहां सोमवार को काफी खोजबीन के बाद महिला ढूंढते हुए जिला ऑटो संघ के कार्यालय पहुंची, तो थैले को सम्मान पूर्वक उसे वापस लौटाया गया। महिला को जैसे ही चांदी के जेवर से भरा थैला वापस लौटाया गया उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। महिला ने बताया कि परिवार में एक शादी थी, जिसके लिए वह चांदी की खरीदारी कर लेकर जा रही थी। उसने ऑटो संघ को धन्यवाद दिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...