31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

डिजिटली नजरबंद कर IIT के सहायक प्रोफेसर से ऑनलाइन ठगी,मनी लांड्रिंग में फंसाने की दी धमकी, खुद को बताया कस्टम व CBI का अधिकारी…

HomeChhattisgarhडिजिटली नजरबंद कर IIT के सहायक प्रोफेसर से ऑनलाइन ठगी,मनी लांड्रिंग में...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग में साइबर ठगों ने IIT भिलाई के एक सहायक प्रोफेसर से 50 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। आरोपियों ने खुद को कस्टम और CBI का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी दे कर अपना शिकार बनाया। उन्हें डिजिटली नजरबंद भी किया। पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत FIR दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, IIT कैंपस कुटेलाभाठा निवासी सुभाजीत सिद्धार्थ के मोबाइल पर 9 अप्रैल की दोपहर में एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को DHL कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और जानकारी दी कि उन्होंने चीन के एक व्यक्ति को एक पार्सल भेजा है, जिसे मुंबई के कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया है।

इसके बाद आरोपी ने उन्हें बताया कि मुंबई पुलिस और CBI इस मामले की जांच कर रही है। दावा किया कि इस पार्सल में कुछ आपत्तिजनक वस्तु हो सकती है। जिसे मनी लांड्रिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आरोपी ने एक नंबर पर पीड़ित की बात करवाई।

मनी लांड्रिंग में FIR करने की दी धमकी

आरोपी ने सहायक प्रोफेसर की फोन पर जिससे बात कराई उसने व्यक्ति ने खुद को IPS अधिकारी बताया। उसने बोला कि इस मामले में उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग की धारा के तहत FIR की जा रही है। आरोपियों ने पीड़ित को बहुत ज्यादा धमकाया।

मुंबई नहीं आने पर किया डिजिटली नजरबंद

आरोपियों की धमकी से डरकर पीड़ित ने कहा कि वो यात्रा कर मुंबई नहीं आ सकता है। तब आरोपियों ने कहा कि वे लोग डिजिटली उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके बाद आरोपियों ने स्काइप के माध्यम से वीडियो कॉल कर पीड़ित की हर गतिविधि की करीब 24 घंटे से ज्यादा समय तक निगरानी की।

50 हजार जमा कराए

आरोपियों ने पीड़ित के खाते में जमा रुपयों की वैधता की जांच करने के नाम पर उसे शासकीय खाते में जमा करने की बात कही। पीड़ित ने एक बार में आरोपी द्वारा बताए गए खाते पर 50 हजार रुपए भेज दिए, लेकिन वित्तीय लेनदेन की सीमा खत्म हो जाने के कारण बाकी के रुपए नहीं गए।

FIR रद्द की बात कही, लेकिन रुपए नहीं लौटाए

​​​​​​​दूसरे दिन आरोपियों ने कहा कि उनकी जांच पूरी हो गई और वे उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल काट दिया और पीड़ित से लिए 50 हजार रुपए को वापस भी नहीं लौटाए। पीड़ित ने अपने साथ के लोगों से इस बारे में चर्चा की तो उसे इस बात का अहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हुआ है। जिसके बाद उसने पुलगांव पुलिस से शिकायत की।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...