32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सरकंडा क्षेत्र में SECL के स्टोर रूम में लगी आग, कई सामान जलकर खाक…

HomeChhattisgarhसरकंडा क्षेत्र में SECL के स्टोर रूम में लगी आग, कई सामान...

Date:

बिलासपुर:

बिलासपुर स्थित SECL के मुख्यालय में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में आग लगने से वहां रखे फर्नीचर सहित दूसरे सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। SECL प्रबंधन का दावा है कि स्टोर रूम नहीं, बल्कि पुराने खंडहरनुमा गोदाम में आग लगी थी, जहां पुराना यूजलेस सामान रखा हुआ था।

इस घटना से SECL मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे डायल 112 को जानकारी मिली कि SECL मुख्यालय में आग लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वहां भीषण आग फैल चुकी थी और चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था।

इस दौरान SECL के सुरक्षा बलों ने गेट को बंद कर दिया था और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने नगर सेना की दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ ही SECL की सुरक्षा में तैनात जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...