22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शोभा ब्लड सेंटर की सभी गतिविधियाँ तत्काल प्रभाव से राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी के आगामी आदेश तक बंद …

HomeMANENDRAGARHशोभा ब्लड सेंटर की सभी गतिविधियाँ तत्काल प्रभाव से राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी...

Date:

मनेन्द्रगढ़ :

नियंत्रक के निर्देशानुसार, राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार व सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिला कोरिया/एम. सी. बी. में स्थित मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर, कुशवाहा कम्प्लेक्स, जे. के. डी. रोड मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छ. ग.) को *कार्यालयीन पत्र क० /V/G/28-C/15/2020-23/ 4559*, *नवा रायपुर दिनांक-31.07.2023* आदेश में ब्लड सेन्टर की सभी गतिविधियों को आगामी आदेश तक बंद करने हेतू पत्र जारी किया गया था।

जिसके आदेश के परिपालन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन जिला कोरिया के टीम के द्वारा दिनाँक 03/08/2023 को ब्लड सेंटर का निरिक्षण कर मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर को तत्काल प्रभाव से ब्लड सेंटर की सभी गतिविधियों को आगामी आदेश तक बंद कराया गया था।

क्या कारण है कि उसे पुनः बन्द करना पड़ा | दिनांक 15.02.2024 को प्राप्त शिकायत पत्र में ब्लड सेंटर का बिना अनुमति संचालन किये जाने संबंधी शिकायत विभाग को दिया गया तो 16/02/2024 को सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवम औषधि प्रशासन जिला कोरिया के निर्देशानुसार पत्र जारी कर शोभा ब्लड सेंटर, कुशवाहा कॉम्पलेक्श जे.के.डी. रोड, मनेन्द्रगढ़ जिला-एम.सी.बी. छ.ग.,अनुज्ञप्ति क० CG/28-C82/2022 को बिना अनुमति संचालन किये जाने के कारण तत्काल निरीक्षण कर ब्लड बैंक की सभी गतिविधियों को बन्द किये जाने हेतू निर्देशित किया गया ।

उक्त आदेश के परिपालन में आज दिनाँक 20/02/2024 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरिया के औषधि निरिक्षकों की टीम के द्वारा शोभा ब्लड सेंटर, का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी के बिना अनुमति प्राप्त किये एवं मेडिकल ऑफिसर की अनुपस्तिथि में संचालन किया जाना पाया गया।
जिसे मौके पर औषधि निरिक्षकों की टीम के द्वारा, निरिक्षण रिपोर्ट, दस्तावेजों का संकलन एवं पंचनामा तैयार कर मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर को तत्काल प्रभाव से ब्लड सेंटर सभी गतिविधियों को राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी के आगामी आदेश तक बंद कराया गया है।

भविष्य में यदि मेसर्स शोभा ब्लड सेंटर के द्वारा बिना अनुमति के ब्लड सेंटर का संचालन किया जाना पाया जायेगा तो नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई है ।

ख़बरें और भी..देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मनेंद्रगढ़ में आज लगेगा विशेष आरटीओ शिविर…

मनेन्द्रगढ़ : 13 सितम्बर 2025 जिले में सड़क सुरक्षा और...

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार पर गंभीर आरोप…

मनेंद्रगढ़ : 03 जून 2025 मनेंद्रगढ़ एसडीएम कार्यालय के सामने...