32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत की आड़ में छिपा कोयला जब्त…

HomeChhattisgarhमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत...

Date:

मनेन्द्रगढ़ : 31 मई 2025

जिले में अवैध कोयला परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोड़ी-चिरमिरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ग्राम चिताझोर में एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। यह ट्रैक्टर महिंद्रा 275 डीआई (लाल रंग) था, जो ऊपर से रेत से भरा दिखाई दे रहा था। लेकिन जब अधिकारियों ने गहन जांच की, तो ट्रॉली के भीतर रेत की परत के नीचे बड़ी मात्रा में कोयला छिपाकर रखा गया था।

यह भी पढ़े :रायपुर में कोरोना फिर से सक्रिय, एक ही दिन में तीन नए संक्रमित; कुल मरीजों की संख्या पहुँची 5…

जांच के दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल ट्रैक्टर को जब्त कर पोड़ी थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में पुलिस ने भी अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई इससे पहले भी चर्चा में रही है। हाल ही में की गई छापेमारी में लगभग 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संपदा की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...