27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार पर गंभीर आरोप…

HomeChhattisgarhयुक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सरकार पर गंभीर आरोप...

Date:

मनेंद्रगढ़ : 03 जून 2025

मनेंद्रगढ़ एसडीएम कार्यालय के सामने सोमवार को शिक्षक साझा मंच के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया स्कूलों को कमजोर कर बंद करने और नियमित शिक्षकों को हटाने की साजिश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में कई अनियमितताएं हैं और काउंसलिंग में पारदर्शिता नहीं है।

“दाल-भात केंद्र बना रही सरकार”
साझा मंच के जिला संचालक पवन दुबे ने कहा, “यह शिक्षकों के अधिकारों पर हमला है। सरकार शिक्षा केंद्रों को ‘दाल-भात केंद्र’ बना रही है। हम सड़क से कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।”

यह भी पढ़े :भ्रष्टाचार की बारात निकाल NSUI ने किया बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर घोटाले का विरोध…

नियमित शिक्षक हो रहे प्रभावित
व्याख्याता ममता साहू ने बताया कि नई नियुक्तियों में जरूरतमंद स्कूलों की अनदेखी कर पुराने स्कूलों में ही नियुक्ति दी गई, जिससे सीनियर शिक्षकों को हटाया जा रहा है।

पुनर्विचार की मांग
शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण पर रोक लगाने और प्रक्रिया की पारदर्शी समीक्षा की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...